द हिमाचल हेराल्ड, शिमला
भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कहा कि आगामी समय में मण्डी संसदीय क्षेत्र का उप चुनाव होना है। इसके लिए पार्टी ने जलशक्ति मंत्री ठाकुर महेन्द्र सिंह को प्रभारी, शिक्षा मंत्री गोविन्द सिंह ठाकुर को सह प्रभारी तथा प्रदेश महामंत्री राकेश जम्वाल को संगठन समन्वयक बनाया है। सुरेश कश्यप ने कहा कि भाजपा के सांसद रामस्वरूप शर्मा के निधन के पश्चात मण्डी संसदीय क्षेत्र में उप चुनाव होगा जिसके लिए संगठन ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी है। उन्होनें कहा कि भाजपा के दिवंगत सांसद रामस्वरूप शर्मा ने अपने कार्यकाल के दौरान मण्डी संसदीय क्षेत्र में काफी विकासात्मक कार्य करवाए थे और इस संसदीय क्षेत्र की जनता ने उन्हें भरपूर समर्थन भी दिया था। भाजपा अध्यक्ष ने विश्वास व्यक्त किया कि मण्डी संसदीय क्षेत्र के इस उप चुनाव में भारतीय जनता पार्टी भारी बहुमत से जीत दर्ज करेगी।

Editor in Chief
The Himachal Herald
Official Address :
Sector-01 New Shimla
BCS Shimla-9
Himachal Pradesh
☎️ 0177-7969176
+91 9418032233
✉️thehimachalherald@gmail.com
Discover more from The himachal Herald
Subscribe to get the latest posts sent to your email.