August 5, 2026

उप चुनावों की राह में कांग्रेस के दिग्गज

Spread the love

द हिमाचल हेराल्ड, शिमला

  • अखिल भारतीय कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य प्रदेश मामलों के प्रभारी राजीव शुक्ला ने प्रदेश में प्रस्तावित तीन उपचुनावों मंडी संसदीय चुनाव क्षेत्र, जुब्बल कोटखाई व फतेहपुर विधानसभा उप चुनावों के दृष्टिगत बेहतर समन्वय तथा चुनावी तैयारियों को प्रभाबी ढंग से संचालित करने के लिए पार्टी के वरिष्ठ नेताओं व विधायको को जिम्मेवारियां सौंप दी है।अखिल भारतीय कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य प्रदेश मामलों के प्रभारी राजीव शुक्ला ने मंडी संसदीय उप चुनाव में अखिल भारतीय कांग्रेस सचिव प्रभारी संजय दत्त व गुरकीरत सिंह कोटली को संयुक्त तौर पर इन चुनावों के लिये पार्टी पर्यवेक्षक नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री,विधायक आशा कुमारी,सुखविंदर सिंह सुक्खू व प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष गंगुराम मुसाफिर के साथ समन्वय स्थापित कर चुनाव रणनीति की जिम्मेदारी दी गई है। जुब्बल कोटखाई विधानसभा उप चुनाव के लिए राजीव शुक्ला ने प्रदेश मामलों के सचिव प्रभारी संजय दत्त को इस चुनाव के लिए  नियुक्त पर्यवेक्षकों विधायक रामलाल ठाकुर,कर्नल धनीराम शांडिल,प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष हर्ष महाजन व विधायक हर्षवर्धन चौहान के साथ समन्वय स्थापित करने की जिम्मेवारी दी है। इसी तरह प्रदेश मामलों के सचिव प्रभारी गुरकीरत  सिंह को फतेहपुर विधानसभा उप चुनाव के लिए नियुक्त पर्यवेक्षक पूर्व मंत्री जी.एस. बाली,चंद्र कुमार व प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष विधायक राजेंद्र राणा के साथ बेहतर समन्वय व चुनावी रणनीति की विचार विमर्श की जिम्मेदारी सौंपी है। अखिल भारतीय कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य प्रदेश मामलों के प्रभारी राजीव शुक्ला ने प्रदेश कांग्रेस महासचिव संगठन रजनीश किमटा को इन  चुनावों में बेहतर तालमेल व समन्वय बनाने में सभी नेताओं के साथ सहयोग करने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।

Discover more from The himachal Herald

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from The himachal Herald

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading