April 20, 2025

गडकरी ने साबित किया, वायदे निभाता है भाजपा नेतृत्व: विनोद

Spread the love

-कहा, 15 हजार करोड़ से बदलेगी हिमाचल प्रदेश की तकदीर

द हिमाचल हेराल्ड, शिमला

प्रदेश भाजपा प्रवक्ता विनोद ठाकुर ने 24 जून को हिमाचल प्रदेश के विकास विजन का स्वर्णिम दिवस करार दिया है। केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग एवं सूक्ष्म, लघु व मध्यम उद्योग मंत्री नितिन गडकरी ने प्रदेश को 15 हजार करोड़ रुपये की सौगात देकर जयराम सरकार के विकास रथ को मजबूती प्रदान की है। इससे हिमाचलवासियों की तकदीर बदलेगी। प्रदेश को आर्थिक रूप से सुदृढ़ बनाने में इन योजनाओँ का अहम योगदान रहेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा नेतृत्व अपने वायदे निभाना जानता है, जिसे गडकरी ने साबित भी कर दिया है। उन्होंने कहा कि पहाड़ी प्रदेश की भाग्य रेखाओं को सड़क कॉरिडोर के रूप में विकसित करने की पहल से पर्यटन विकास के साथ-साथ सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग को भी बल मिलेगा। देश की राजधानी दिल्ली के अलावा पड़ोसी राज्यों के प्रमुख व्यापारिक शहरों से हिमाचल के कस्बों और शहरों का जुड़ाव आर्थिकी को मजबूत बनाएगा। विकास पुरुष के नाम से जाने जाते नितिन गडकरी ने हिमाचल का असल दर्द समझा है। उन्होंने प्रदेश के विकास की हर चुनौती को हराने का संदेश देकर भाजपा की विकासोन्मुखी सोच को भी स्पष्ट किया है। उनका मत स्पष्ट है कि हिमाचल को सड़क निर्माण से ही धनवान बनाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जयराम सरकार ने भी प्रदेश के सड़क विकास को गति देते हुए 300 से ज्यादा गांवों को सड़क से जोड़ने का काम किया है।