August 5, 2026

राजनीतिक चश्मे उतारे कांग्रेस, तभी दिखेगी वैक्सीनेशन की सफलता: विनोद ठाकुर

Spread the love

द हिमाचल हेराल्ड, शिमला 

प्रदेश भाजपा प्रवक्ता विनोद ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस कोरोना वैक्सीनेशन अभियान की सफलता से बौखला चुकी है। कांग्रेस नेता जन जागरुकता को भी राजनीतिक रंग देने में लगी है। उन्होंने कहा कि प्रदेशभर में जनता को जागरुक करने के लिए कोविड वैक्सीनेशन का संदेश देना हर सरकार का दायित्व है। जयराम सरकार अपने सभी दायित्व बाखूबी निभा रही है, लेकिन कांग्रेस नेताओं को यह हज्म नहीं हो रहा। कांग्रेस नेता राजनीतिक चश्मे उतार कर देखेगी तभी उन्हें वैक्सीनेशन की सफलता दिखेगी।  विनोद ठाकुर ने कांग्रेस नेताओं को याद करवाया कि कुछ दिन पहले ही प्रदेशभर में कोरोना के बहाने होर्डिंग्स लगाकर राजनीतिक हित साधने की कोशिशें हुई थी। कांग्रेस नेताओं की वर्चस्व की जंग जीतने की वह कोशिशें कितनी सफल हुईं, होर्डिंग्स फटने और कालिख पुतने से साफ हो गया था। जयराम सरकार जनता को वैक्सीनेशन के लिए जागरूक कर रही है, ताकि जल्द से जल्द लोगों को इस महामारी से सुरक्षित किया जा सके। कांग्रेस नेता इसे पचा नहीं पा रहे क्योंकि उन्हें जनता की जान से ज्यादा उनके वोटों से प्यार है। इसके लिए चाहे जनता को भ्रमित कर उनकी जान से खिलवाड़ ही क्यों न करना पड़े, कांग्रेसी उससे भी गुरेज नहीं करते।

उन्होंने कहा कि वैक्सीनेशन के आंकड़े गवाह हैं कि हिमाचल प्रदेश कोरोना वैक्सीन लगाने के मामले में देशभर में अव्वल चल रहा है। शायद यही कारण है कि वह बौखलाहट में जागरुकता अभियान को भी राजनीतिक रंग देकर वोट बैंक साधने की कोशिशें हो रही हैं। मगर कांग्रेस की यह साजिशें जनता भलीभांति समझती है। इस संकट की घड़ी में जनता को वैक्सीनेशन के लिए प्रेरित करना सभी राजनीतिक दलों की साझा जिम्मेदारी है, लेकिन कांग्रेस जिस तरह से राजनीति कर रही है, उससे जनसेवा के पीछे छुपे उसके राजनीतिक एजेंडों का असली चेहरा सामने आ चुका है।


Discover more from The himachal Herald

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from The himachal Herald

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading