डी हिमाचल हेराल्ड, शिमला
डीसी किन्नौर आबिद हुसैन सादिक ने किया किन्नौर जिले के हंगरंग घाटी के सीमावर्ती व दूरदराज़ ग्राम पंचायतो चांगो ,शलखर व सुमरा का का दौरा।इस दौरान उन्होंने पंचायत जनप्रतिनिधियों व स्थानीय लोगों से क्षेत्र के बारे मे जानकारी हासिल की उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार व जिला प्रशासन जनजातीय व सीमावर्ती क्षेत्रों के विकास के लिए वचनबद्ध है। तथा इन क्षेत्रों के समग्र विकास के लिये अनेक योजनाएं व कार्यक्रम आरम्भ किये गए है ताकि लोगों हर प्रकार की बुनियादी सुविधाएं उनके घर द्वार के निकट उपलब्ध हो सके।उन्होंने स्थानीय लोगों से आग्रह किया कि वे सरकार द्वारा आरम्भ किये कार्यक्रमो व योजनाओं का लाभ उठाने के लिये आगे आये। उन्होंने स्थानीय लोगो विशेषकर युवाओं से आग्रह किया कि वे बागवानी के साथ पर्यटन गतिविधियों को स्वरोजगार के रूप मे अपनाने के लिए आगे आए। उन्होंने युवाओं से कहा कि वे अपने पारम्परिक घरों को होम स्टे के रूप मे विकसित करें।क्योंकि आज लोग महानगरों की भीड़ भाड़ की जिंदगी से ऊब कर कुछ दिन ऐसे घरों में सकूँन के साथ बिताना चाहते हैं।वे क्षेत्र की संस्कृति, रीतिरिवाजों ,रहन सहन व पहरावे को नजदीक से देखना व उसका लुत्फ उठाना चाहते हैं।उन्होंने का की पर्यटक स्थानीय पारम्परिक भोजन का लुत्फ उठाना चाहते हैं।इसलिए आज पर्यटकों की पहली पसंद होम स्टे हैं।आबिद हुसैन सादिक ने कहा कि किन्नौर जिले को प्रकृति ने आपार सौन्दर्य से नवाजा हैं तथा हजारों की संख्या मे देश व विदेशो से पर्यटक यहां घूमने आते है।उन्होंने कहा कि हमे पर्यटकों की सुविधाओं के लिये अधोसंरचना विकसित करनी होगी।ताकि कुछ दिन प्रयर्टक यहां रुके। उन्होंने लोगों से अपनी समृद्ध संस्कृति व रीतिरिवाजों के सरक्षण का भी आग्रह किया।इस दौरान ग्राम पंचायत चांगो,शलखर व सुमरा के पंचायत प्रतिनिधियों व स्थानीय लोगो ने उपायुक्त व अन्य का पारम्परिक ढंग से स्वागत किया। उन्होंने उपायुक्त को स्थानीय समस्याओं के बारे में भी अबगत करवाया।सुमरा ग्राम पंचायत के लोगो ने उपायुक्त से क्षेत्र मे दूरसंचार का टावर लगाने व सुमरा में उचित मूल्य की दुकान खोलने का आग्रह किया।लोगो का कहना था कि दूरसंचार का टावर न होने के चलते यहां के लोग दूरसंचार सेवाओं से महरूम है।तथा गावँ में उचित मूल्य की दुकान न होने के कारण लोगों को स्पीति के ताबो में आवश्यक वस्तुओं को खरीदने जाना पड़ता है।शलखर पंचायत के लोगो ने भी क्षेत्र की समस्यायों को रखा।उपायुक्त ने तीनों पंचायतों के लोगो को आश्वासन दिया कि उनकी समस्याओं पर सहानुभूति पूर्व विचार किया जायेगा।तथा जो समस्याये उनके दायरे से बाहर है उन्हें प्रदेश सरकार के समक्ष रखा जाएगा।इस दौरान स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियो सहित अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी अश्वनी कुमार खंड विकास अधिकारी पूह विजय कांत व अन्य उपस्थित थे।

Editor in Chief
The Himachal Herald
Official Address :
Sector-01 New Shimla
BCS Shimla-9
Himachal Pradesh
☎️ 0177-7969176
+91 9418032233
✉️thehimachalherald@gmail.com
Discover more from The himachal Herald
Subscribe to get the latest posts sent to your email.