August 5, 2026

पूरे विश्व मे प्रदानमंत्री नरेंद्र मोदी की कार्यशैली की चर्चा की जाती है : टंडन

Spread the love

द हिमाचल हेराल्ड, कुल्लू  

 भारतीय जनता पार्टी हिमाचल प्रदेश मनाली के मंडल पदाधिकारियों की बैठक को संबोधित किया। यह बैठक मंडल अध्यक्ष दुर्गा सिंह की अध्यक्षता में हुई। भाजपा सह मीडिया प्रभारी संजय टंडन ने आयुष्मान भारत एवं हिम केअर योजना के बारे में  विस्तृत चर्चा की उन्होंने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश की सरकार ने लाखों लोगों के लिए सामाजिक योजनाओं का गठन किया है , जिसका लाभ भी लोगों को पहुंचा है परंतु हमें सभी लाभार्थियों से संपर्क भी करना है और इन योजनाओं के बारे में घर-घर जाकर चर्चा भी करनी है। सभी योजनाओं की जागरूकता के लिए कार्यकर्ता जन जागरण अभियान चलाएंगे। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को सभी योजनाओं के बारे में आंकड़ो सहित पता होना चाहिए। उन्होंने कहा की आज पूरे विश्व मे प्रदानमंत्री नरेंद्र मोदी की कार्यशैली की चर्चा की जाती है और हमे गर्व है कि हमारे प्रधानमंत्री का शश्क्त नेतृत्व आज अमेरिका की तुलना में अमरीका से श्रेष्ठ माना जाता है। प्रदेश सह प्रभारी संजय टंडन ने भारत द्वारा चलाए गए सोलर अलायन्स के बारे में भी चर्चा की और कार्यकताओं को अवगत करवाया की इससे दुनिया को कितना लाभ हो रहा है। बैठक के दौरान सभी से सुझाव मांगे जिस से देश और प्रदेश की राजनीति में और अच्छे बदलाव आ सकें। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा की केंद्र सरकार और प्रदेश सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों का प्रचार करें और इन के फायदे निचले स्तर तक जनता में पहुंचाएं जिस से हम अपने आने वाले दो महत्वपूर्ण लक्ष्यों, पहला उपचुनाव और दूसरा मिशन रिपीट 2022 में सफलता पा सकें।

इस बैठक में विधायक और हिमाचल सरकार में शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर, प्रदेश महामंत्री राकेश जामवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष धनेश्वरी, जिला अध्यक्ष भीमसेन, जिला प्रभारी संजीव कटवाल, सह प्रभारी नरेश चंदेल, जिला महामंत्री अखिलेश कपूर, पूर्णकालिक सुरेश शर्मा, मंडल महामंत्री दविंदर ठाकुर, प्रदेश पदाधिकारी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, जिला पदाधिकारी, मंडल उपाध्यक्ष, महामंत्री, सचिव, कार्यालय सचिव, मंडल में मोर्चा पदाधिकारी, प्रकोष्ठ के संयोजक और ग्राम केंद्र अध्यक्ष मौजूद रहे।


Discover more from The himachal Herald

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from The himachal Herald

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading