September 23, 2026

मुख्यमंत्री ने सौमी देवी को एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की

Spread the love
द हिमाचल हेराल्ड, शिमला 
मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने मंडी जिले के सिराज विधानसभा क्षेत्र के दौरे के दौरान आज तहसील बालीचौकी के डाकघर मलौट के अन्तर्गत वसान गांव की सौमी देवी की खराब आर्थिक स्थिति को ध्यान में रखते हुए एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की है। उन्होंने सौमी देवी को यह आर्थिक सहायता उनके पांच पोते-पोतियों के पालन-पोषण के लिए प्रदान की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार समाज के हर वर्ग के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है और जरूरतमंदों को सम्मानपूर्वक जीवन व्यतीती करने के लिए हर सम्भव सहायता प्रदान कर रही है।
सौमी देवी ने इस आर्थिक सहायता के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया है।

Discover more from The himachal Herald

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from The himachal Herald

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading