September 23, 2026

मंडी में ठंडी पड़ी कांग्रेस काे रिचार्ज कर गए काैल सिंह , बजाया मिशन  2022 का बिगुल 

Spread the love

-अगले साल हाेने वाले चुनाव से पहले पूर्व मंत्री ने संभाला माेर्चा

आरपी  नेगी। शिमला

मंडी िजला में ठंडी पड़ी कांग्रेस काे अब पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ नेता ठाकुर काैल िसंह िरचार्ज करने लगे हैं। वर्ष 2017 के िवधानसभा चुनावाें में पार्टी काे िमली करारी हार से सीख लेते हुए ठाकुर काैल िसंह ने िमशन 2022 के िलए िबगुल भी बजा िदया है। वर्ष 2017 के िवधानसभा चुनाव में िजला मंडी में कांग्रेस काे एक भी सीट नसीब नहीं हुई थी। यहां तक कि कांग्रेस के बागी एवं पूर्व मंत्री अनिल शर्मा भी भाजपा िटकट से जीते। अब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री ठाकुर काैल िसंह ने माेर्चा संभाल िलया है। एेसे में जाहिर है िक अगले चुनाव में कांग्रेस सत्ता में अाती है ताे ठाकुर काैल िसंह सीएम पद के प्रबल दावेदार हाेंगे। बीते िदनाें मंडी में प्रदेश अाैर केंद्र सरकार की जनविराेधी नीतियाें के िखलाफ ठाकुर काैल िसंह ने माेर्चा खाेल िदया। कांग्रेस की पद यात्रा में पूर्व मंत्री के शामिल होने पर जिला मंडी के हजारों कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल होकर ठाकुर कौल सिंह के साथ खड़े होने का प्रमाण पार्टी हाईकमान तक संदेश दे दिया है। ठाकुर कौल सिंह ने कहा िक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने मन की बात तो हर माह देश की जनता को सुनाते हैं, लेकिन मोदी देश के गरीबों व किसानों की बात कभी नहीं सुनते हैं। उन्होंने यह कहा कि बीजेपी अच्छे दिनों के सपने दिखा कर, पैट्रोल, डीजल, गैस के दामों को कम करने का वादा कर आज पैट्रोल सो पर कर चूका है, डीजल भी सो पर की तैयारी पर है। वही रसोई गई 850 रूपये महंगी कर आम जनता का जीना मुश्किल कर दिया है।

माेदी सरकार ने पारित िकए िकसानाें के काले कानून
ठाकुर काैल िसंह ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने किसानों के खिलाफ तीन काले कानून पारित कर किए हैं। देश का किसान पिछले लगभग तीन माह से किसानों ने आंदोलन का रास्ता पकड़ा है कांग्रेस किसानों की मांग का समर्थन करती है। ठाकुर कौल सिंह पार्टी कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए 2022 विधानसभा चुनावों का संदेश भी दे चुके हैं। एेसे में 2022 के विधानसभा चुनावों में कौल सिंह ठाकुर पार्टी का मुख्य चेहरा हुए तो पूरे दमखम से पार्टी को सत्ता की दहलीज पार करने के लिए मैदान में उतरेंगे।


Discover more from The himachal Herald

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from The himachal Herald

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading