September 23, 2026

IPS अरविंद दिग्विजय नेगी ने आतंकियों से दस्तावेज किए शेयर

Spread the love

शिमला। हिमाचल कैडर के IPS अरविंद दिग्विजय नेगी आतंकियों से दस्तावेज शेयर करने के दोषी पाए गए हैं। राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (NIA) की जांच में इस बात की पुष्टि हुई है कि नेगी ने दस्तावेज ओवरग्राउंडेड वर्कर के जरिए लीक किए। नेगी को इसी साल 18 फरवरी को शिमला से अरेस्ट किया गया था।
IPS अरविंद नेगी राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (NIA) में 11 साल तक अहम इन्वेस्टिगेशन में शामिल रहे। नेगी पर आरोप है कि उन्हें जम्मू-कश्मीर में टेरर फंडिंग रैकेट तोड़ने का कार्य सौंपा गया था, लेकिन वह खुद इसमें शामिल हो गए। अरविंद पर आराेप था कि गाेपनीय दस्तावेज पिछले साल अरेस्ट हो चुके खुर्रम परवेज के जरिए आतंकी संगठन लश्कर तक पहुंचे थे। खुर्रम परवेज तक ये दस्तावेज अरविंद ने ही लीक किए थे। NIA ने जांच में पाया है कि अरविंद दिग्विजय नेगी ने ओवरग्राउंडेड वर्कर के जरिए ये दस्तावेज लीक करवाए। जांच में अरविंद नेगी के साथ 5 बाकी लाेग भी दाेषी पाए गए हैं। नेगी के खिलाफ जल्द ही चार्जशीट दाखिल की जाएगी।


Discover more from The himachal Herald

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from The himachal Herald

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading