September 21, 2026

टिंबर ट्रेल में तकनीकी खराबी आने से 8 लोग बीच में ही ट्राली में फंसे

Spread the love

(सोलन) हिमाचल के जिला सोलन में परवाणू के मशहूर टिंबर ट्रेल में तकनीकी खराबी आने से 8 लोग बीच में ही ट्राली में फंसे। जानकारी के अनुसार सभी टूरिस्ट दिल्ली के बताये गये हैं। ट्रॉली करीब 200 मीटर जाकर बीच में जाम हो गई। उसमें 4 महिलाओं समेत 8 लोग सवार थे। लोगों को बचाने के लिए रेस्क्यू टीम एक छोटी ट्राली के साथ पहुंची जहां 1 व्यक्ति को बचाया लिया गया है। पुलिस व अग्निशमन विभाग सहित स्वास्थ्य विभाग के लोग मौके पर पहुंच गये हैं। मौके पर तेज हवाओं और मौसम खराब होने के कारण रेस्क्यू कार्य में दिक्कतें आ रही हैं।

एएसपी सोलन अशोक वर्मा ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि बचाव कार्य टिंबर ट्रेल के कर्मचारियों द्वारा स्वयं ही किया जा रहा है। प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर मौजूद हैं। उल्लेखनीय है कि इस घटना से यहां 11 अक्‍तूबर, 1992 में हुए हादसे की याद ताजा हो गयी है। उस समय ट्राली में कई दिन 10 लोग फंसे रहे थे जिसमें 1 व्यक्ति की मौत हो गयी थी।


Discover more from The himachal Herald

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from The himachal Herald

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading