August 5, 2026

5 दिवसीय राज्यस्तरीय गुरु संज्ञास मेला सम्पन्न

Spread the love
(रारंग) पाँच दिवसीय राज्यस्तरीय  गुरू संज्ञास मेले के समापन शनिवार को हुआ।इस दौरान मेला समिति व भाषा, कला एवं संस्कृति विभाग द्वारा विभिन्न प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया। विभिन प्रतियोगिताओं में विजेता रहे दलों को मुख्य अतिथि द्वारा नगद पुरस्कार व ट्रॉफी भेंट कर सम्मानित किया गया।
मेले के दौरान रस्सा-कस्सी, फैंसी ड्रैस व रंगा-रंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। छम व लाॅयन नृत्य मेले का मुख्य आकर्षण रहे।
फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में रांरग की प्रेरणा नेगी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, रांरग की अदविका नेगी ने द्वितीय स्थान जबकि जंगी पंचायत के हर्षित ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
एकल गान प्रतियोगिता के कनिष्ठ वर्ग में रांरग की अदविका नेगी ने प्रथम स्थान, रिब्बा ग्राम पंचायत की दिव्यांशी ने द्वितीय स्थान जबकि जंगी पंचायत के वेदांत बिष्ट ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। एकल गान प्रतियोगिता के वरिष्ठ वर्ग में रांरग पंचायत की आरुषि ने प्रथम स्थान हासिल किया, संजना ने द्वितीय तथा अमनदीप ने तृतीय स्थान हासिल किया।
इसी प्रकार लोकनृत्य प्रतियोगिता में विश्वकर्मा महिला मंडल मूरंग ने प्रथम स्थान, महिला मंडल होल्डांग रिब्बा ने द्वितीय स्थान व महिला मंडल रिस्पा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। रस्सा–कसी प्रतियोगिता में महिला मंडल रिब्बा प्रथम, महिला मंडल खदरा द्वितीय व महिला मंडल रांरग तृतीय स्थान पर रहे।
इस अवसर पर अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी पूह सुरेंद्र सिंह राठौर ने मुख्य अतिथि तथा अन्य का स्वागत किया। उन्होंने मेले के दौरान आयोजित विभिन्न गतिविधियों के बारे में भी जानकारी दी।
इस अवसर पर जिला भाजपा महामंत्री यशवंत नेगी, पूह भाजपा मंडल के महामंत्री महेंद्र बिष्ट, निचार भाजपा मंडल के महामंत्री योगराज,  पूह भाजपा मंडल के अध्यक्ष सुभाष नेगी, कल्पा भाजपा मंडल के अध्यक्ष परमिंदर नेगी,  पंचायत समिति पूह की अध्यक्षा इंदु किरण, प्रदेश महिला मोर्चा की अध्यक्षा देवऋषि, जिला महिला मोर्चा की अध्यक्षा रवीना नेगी, महिला मोर्चा की जिला महासचिव दीपिका, टी.ए.सी मेंबर सुनीता नेगी, ग्राम पंचायत रारंग के प्रधान राजेंद्र नेगी, तहसीलदार मूरंग विनोद कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Discover more from The himachal Herald

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from The himachal Herald

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading