द हिमाचल हेराल्ड, शिमला
किन्नौर विधानसभा क्षेत्र के “का” पोलिंग स्टेशन ने लोकतंत्र को सशक्त करने में उपलब्धि हासिल की है। यहाँ सौ फ़ीसदी मतदान हुआ। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी किन्नौर आबिद हुसैन सादिक ने बताया कि ‘का’ मतदान केंद्र में इस बार 112.5 प्रतिशत मतदान दर्ज हुआ है जो शत-प्रतिशत मतदान से 12.5 प्रतिशत अधिक है। उन्होंने बताया कि इस मतदान केंद्र में 18 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया।
उन्होंने बताया कि ‘का’ मतदान केंद्र में कुल 16 मतदाता हैं जिनमें 11 महिलाएं व 5 पुरूष शामिल हैं। मतदान केंद्र में 9 महिलाओं व 5 पुरूषों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इसके अलावा मतदान केंद्र पर नियुक्त 4 मतदान कर्मियों ने निर्वाचन कर्तव्य प्रमाण पत्र (ई.डी.सी) के माध्यम से मतदान किया जिस कारण मतदान 112.5 प्रतिशत दर्ज हुआ।

Editor in Chief
The Himachal Herald
Official Address :
Sector-01 New Shimla
BCS Shimla-9
Himachal Pradesh
☎️ 0177-7969176
+91 9418032233
✉️thehimachalherald@gmail.com
Discover more from The himachal Herald
Subscribe to get the latest posts sent to your email.