-कुछ हारे हुए वरिष्ठ नेताओं को अडजस्ट करने की तैयारी में सुक्खू सरकार
द हिमाचल हेराल्ड, शिमला।
प्रदेश मंत्रिमंडल के गठन के बाद अब बोर्ड एवं निगमों में नियुक्त्यिों को लेकर लाॅबिंग शुरू हो चुकी है। हालांकि कैबिनेट में तीन और विधायकों को कुर्सी मिलनी है, लेकिन इसके साथ-साथ हारे हुए वरिष्ठ नेताओं ने बोर्ड या निगम में उपाध्यक्ष की कुर्सी के लिए हाईकमान और मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के साथ तार जोड़ना शुरू कर दिया है। गौरतलब है कि हर पांच साल बाद सत्ता बदल जाती है तो राजनीतिक नियुक्तियों वाली कुर्सियों पर सबकी नजरें रहती है। ऐसे में अब सरकार के 16 बोर्ड एवं निगमों में जल्द ही नियुक्तियां हो सकती हैं। अभी तक कैबिनेट में जिला कांगड़ा से एक ही विधायक को शामिल करने और पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा को कैबिनेट मंत्री न बनाए जाने से वहां की जनता में नाराजगी है। इसके साथ-साथ बिलासपुर जिला खासकर घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र की जनता भी राजेश धर्माणी का नाम कैबिनेट की ओथ लेने से चंद घंटे पहले काटे जाने से खफा हैं।
कौल सिंह और रामलाल ठाकुर को तोहफा दे सकती है सरकार
पूर्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर और रामलाल ठाकुर को प्रदेश सरकार तोहफा देने की तैयारी में हैं। हालांकि दोनों नेता इस बार चुनाव हार गए, लेकिन बोर्ड और निगम में अध्यक्ष या उपाध्यक्ष का पद मिल सकता है। सूत्रों के मुताबिक कौल सिंह ठाकुर और रामलाल ठाकुर में से किसी एक को सरकार में बीस सूत्रीय कार्यक्रम या प्लानिंग बोर्ड के अध्यक्ष बनाए जा सकते हैं।
प्रतिभा ने शुक्ला से की कैबिनेट विस्तार पर चर्चा
पीसीसी चीफ प्रतिभा सिंह ने आज दिल्ली में पार्टी प्रभारी राजीव शुक्ला से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने प्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर चर्चा की, क्योंकि प्रदेश में अभी मंत्री के 3 पद खाली हैं। राज्य में जल्द ही दूसरे चरण का कैबिनेट विस्तार होना है।प्रदेश के सबसे बड़े कांगड़ा जिले को अभी एक ही मंत्री मिला है। बताया गया कि कांगड़ा जिले को कैबिनेट में और प्रतिनिधित्व मिलेगा।

Editor in Chief
The Himachal Herald
Official Address :
Sector-01 New Shimla
BCS Shimla-9
Himachal Pradesh
☎️ 0177-7969176
+91 9418032233
✉️thehimachalherald@gmail.com
Discover more from The himachal Herald
Subscribe to get the latest posts sent to your email.