September 23, 2026

तीसा बस हादसे में 9 व्यक्तियों की मृत्यु, 9 घायल

Spread the love

चंबा।     हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में चुराह उप मंडल के तहत तीसा कॉलोनी मोड़ के समीप आज सुबह हुई एक निजी बस के गहरी खाई में गिरने से  पति, पत्नी और पुत्र सहित नौ लोगों की मौत हो गई जबकि नौ अन्य घायल बताए गए है। उपायुक्त चंबा डीसी राणा ने हादसे के बारे में बताया कि यह दुर्घटना आज सुबह करीब 10 बजे बौंदेड़ी से चंबा की तरफ आ रही निजी बस नंबर एचपी- 73ए-1316 कॉलोनी मोड़ के समीप अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में बस के चालक समेत 9 लोगों की मृत्यु हो गई है जबकि अन्य 9 व्यक्तियों को चंबा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती किया गया है। इनमें चार लोगों की हालात गंभीर बताए गए है। मृतकों में चार महिलाए और पांच पुरूष शामिल है ।
हादसे की सूचना मिलते ही उपायुक्त डीसी राणा, पुलिस अधीक्षक एस अरुल कुमार, क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी ओंकार सिंह, क्षेत्रीय प्रबंधक पथ परिवहन निगम राजन जमवाल समेत अन्य प्रशासनिक अधिकारी भी घटना स्थल पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य का मौके पर जायजा लिया। उपायुक्त ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग को सभी घायलों के समुचित इलाज की व्यवस्था के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि हादसे के कारणों की जांच की जाएगी ताकि यह पता चल सके कि हादसे की वजह क्या रही। प्रशासन ने मरने वालों की पहचान खेम सिंह, दिशा देवी, चमन सिंह, भाग देई, चमन सिंह, ध्यान सिंह, श्रीमति पुन्नी देवी, सिंह और गोबिंद के रूप में जबकि घायलों में देस राज, उमदेई, हेमराज, लीला देवी, अर्जुन, दरवणी, दारूगे, अयोध्या और विशाल के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि हादसे में जान गंवाने वालों के परिजनों को फौरी राहत के तौर पर 20-20 हजार रूपये की राहत राशि प्रदान कर दी गई है। जबकि घायलों को 5-5 हजार की राशि दी गई।


Discover more from The himachal Herald

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from The himachal Herald

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading