May 23, 2025

एसआई प्रेम लाल नेगी को अति उत्कृष्ट सेवा पदक

Spread the love

-गृह मंत्रालय भारत सरकार ने 74 पुलिस जवानों के नामों को किया अनुमोदित
-101 जवानों को मिलेंगे उत्कृष्ट सेवा पदक

 


द हिमाचल हेराल्ड, शिमला

जिला किन्नौर के रारंग गांव से संबंध रखने वाले सब इंस्पेक्टर प्रेम लाल नेगी को बेहतरीन सेवाएं देने के लिए अति उत्कृष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया जाएगा। गृह मंत्रालय भारत सरकार ने प्रेम लाल नेगी समेत हिमाचल के 74 पुलिस अधिकारियों के नामों को अनुमोदित कर सूची भी जारी कर दी है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक उन्हें यह सम्मान हिमाचल दिवस यानी 15 अप्रेल को मिलेगा। गौरतलब है कि वर्ष 2022 में प्रेम लाल नेगी ने चिड़गांव में 10 माह के सेवाकाल के दौरान अपराधियों और नशा तस्करों को सलाखों के पीछे डालने में कोई कसर नहीं छोड़ी। बताया गया कि उन्होंने चिड़गांव ब्लाइंड मर्डर केस में 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया था। इससे पूर्व वर्ष 2020-21 में ननखड़ी में एसएचओ के पद पर सेवाएं देते हुए माइनर युवतियों के केस में 24 घंटे के भीतर आरोपियों को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल हुई। यही वजह है कि उनकी बेहतरीन सेवाओं के लिए अति उत्कृष्ट सेवा पदक के लिए गृह मंत्रालय से मुहर लग गई। बता दें कि प्रेम लाल नेगी वर्तमान में सोलन थाने में बतौर आई के पद पर सेवाएं दे रहे हैं। उधर, प्रदेश के 101 प्रलिस जवानों को उत्कृष्ट सेवा पदक के लिए चयनित होने की सूची जारी हो गई है।