May 20, 2025

ऊरनी मार्ग (ढांक) आवाजाही के लिए अब 24 घंटे खुला

Spread the love

(किन्नौर) जिला दण्डाधिकारी किन्नौर सुरिंदर सिंह राठौर ने आदेश जारी करते हुए बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग-05 पर ऊरनी मार्ग (ढांक) से सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही अब बिना समय सीमा के नियमित रूप से 24 घण्टे होगी।
उल्लेखनीय है कि गत दिनों राष्ट्रीय राजमार्ग 05 पर ऊरनी मार्ग (ढांक) के समीप भूस्खलन हुआ था जिसके चलते इस मार्ग पर वाहनों की आवाजाही का समय प्रातः 5 बजे से सांय 8:30 बजे तक निर्धारित किया गया था।