August 5, 2026

होली: राजभवन में सत्तापक्ष-विपक्ष की नाटी

Spread the love

-मुख्यमंत्री ने शिमला में मनाई होली

द हिमाचल हेराल्ड, शिमला

होली पर्व के अवसर पर आज राजभवन में सत्तापक्ष और विपक्ष के नेताओं ने एक साथ नाटी लगाई। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, मंत्री रोहित ठाकुर और विक्रमादित्य सिंह राजभवन के प्रांगण में होली की नाटी लगाते दिखे।

वहीं  सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पीटरहॉफ में अपने मंत्रीमंडलीय सहयोगियों, कांग्रेस नेताओं, गणमान्य लोगों और शिमला शहर के नागरिकों के साथ होली खेली। रंगों के इस पर्व पर मुख्यमंत्री ने कहा कि हम सभी को इस त्यौहार को पारंपरिक उत्साह और उल्लास के साथ मनाना चाहिए। उन्होंने कामना की कि रंगों का यह त्यौहार प्रदेश और यहां के लोगों के जीवन में सुख और समृद्धि लाए। उन्होंने उम्मीद जताई कि होली का यह त्यौहार देश की एकता और अखंडता को और मजबूत करेगा।

इस अवसर पर उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान, शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर, ग्रामीण विकास मंत्री अनिरुद्ध सिंह, लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (मीडिया) नरेश चौहान, मुख्यमंत्री के प्रधान निजी सचिव विवेक भाटिया और वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे। इससे पहले मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने राजभवन पहुंचकर राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल को होली की बधाई दी।


Discover more from The himachal Herald

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from The himachal Herald

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading