August 5, 2026

सीएम से मिलने के लिए दिन व समय फिक्स

Spread the love

 

द हिमाचल हेराल्ड, शिमला

प्रदेश सरकार के एक प्रवक्ता ने बताया कि जनता की सुविधा के लिए मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू लोगों से सप्ताह में दो बार मिलेंगे। उन्होंने बताया कि आम जनता प्रत्येक मंगलवार और शुक्रवार को प्रातः 9.00 बजे से प्रातः 11.00 बजे तक मुख्यमंत्री के सरकारी आवास ओक ओवर में मिल सकती हैं, जबकि पार्टी कार्यकर्ता प्रत्येक सोमवार और गुरुवार सायं 5.00 बजे से 6.00 बजे तक सचिवालय में मुख्यमंत्री से मिल सकते हैं।
प्रवक्ता ने कहा कि विधायक, पूर्व विधायक और अन्य जन प्रतिनिधि मुख्यमंत्री से प्रत्येक कार्य दिवस पर दोपहर 3.00 बजे से सायं 5.00 बजे तक सचिवालय में मिल सकते हैं।


Discover more from The himachal Herald

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from The himachal Herald

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading