द हिमाचल हेराल्ड, शिमला
प्रदेश सरकार के एक प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) द्वारा आधार दस्तावेज को ऑनलाइन अद्यतन (अपडेट) करने संबंधी सेवा तीन माह के लिए निःशुल्क की गई है। उन्होंने कहा कि विगत आठ से 10 वर्षों के अंतराल में जिन नागरिकों ने अपना आधार नवीनीकरण नहीं करवाया है, उन्हें अपनी पहचान एवं पते से संबंधित दस्तावेज व प्रमाण-पत्र अपलोड करने होंगे। इसके लिए आधार सेवा केंद्र में 50 रुपये शुल्क देय है, मगर नागरिकों को राहत प्रदान करते हुए प्राधिकरण द्वारा ऑनलाइन आधार अपडेशन सेवा तीन माह तक निःशुल्क की गई है। कोई भी नागरिक 15 मार्च से 14 जून, 2023 तक इस सेवा का लाभ उठाते हुए अपना ऑनलाइन आधार अपडेशन निःशुल्क करवा सकते हैं।

Editor in Chief
The Himachal Herald
Official Address :
Sector-01 New Shimla
BCS Shimla-9
Himachal Pradesh
☎️ 0177-7969176
+91 9418032233
✉️thehimachalherald@gmail.com
Discover more from The himachal Herald
Subscribe to get the latest posts sent to your email.