November 5, 2026

सुक्खू सरकार आज पेश करेगी पहला बजट

Spread the love

द हिमाचल हेराल्ड, शिमला

सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू आज अपना पहला बजट पेश करेंगे। कांग्रेस सरकार से हर वर्ग राहत की आस लगाए बैठा है। आज सुबह ठीक 11 बजे से मुख्यमंत्री सुक्खू विधानसभा सदन में वित्त वर्ष 2023-24 का बजट प्रस्तुत करेंगे।
जिस प्रकार कर्जे में डूबा हुआ हैं, उसे देखते हुए सभी को राहत के कम आसार हैं, लेकिन सीएम सुक्खू महिलाओं को 1500 रुपए देने का ऐलान कर सकते हैं।
आज के बजट में कर्मचारियों व पेंशनरों को कुछ सौगात मिल सकती है,क्योंकि कर्मचारियों व पेंशनरों का सरकार के पास लगभग 11 हजार करोड़ पेंडिंग है। संभव है कि आज या तो नए वेतनमान का एरियर या फिर डीए की एक किश्त की सीएम घोषणा कर सकते हैं। ओपीएस की बहाली कैबिनेट में कर दी गई है, लेकिन आज के बजट में मुख्यमंत्री ऐलान कर सकते हैं कि किस तरह रेगुलेट किया जाएगा।


Discover more from The himachal Herald

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from The himachal Herald

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading