November 7, 2026

शिक्षा विभाग ने जारी किया स्कूलों में छुट्टियों का कैलेंडर

Spread the love

 


द हिमाचल हेराल्ड, शिमला

प्रदेश के समर वेकेशन वाले स्कूलों में 22 जून से 29 जुलाई तक बरसात की छुट्टियां होंगी। कुल छुट्टियाँ 38 रखी गई है। उच्च शिक्षा निदेशालय ने वीरवार को प्रदेश के सरकारी स्कूलों के लिए वर्ष 2023-24 की छुट्टियों का शेड्यूल जारी कर दिया है। सभी स्कूलों में कुल 52 छुट्टियां रहेंगी।
उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. अमरजीत कुमार शर्मा की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक़ कुल्लू जिला में 23 जुलाई से 14 अगस्त, लाहौल-स्पीति जिला में 17 जुलाई से 27 अगस्त और विंटर वेकेशन वाले स्कूलों के तहत किन्नौर में 22 से 27 जुलाई तक बरसात की छुट्टियां रहेंगी।
कुल्लू और लाहौल-स्पीति जिला के स्कूलों में दशहरे के अगले दिन से 10 दिन की छुट्टियां होंगी। कुल्लू जिला में दिवाली से एक दिन पहले व एक दिन बाद और 26 दिसंबर से 11 जनवरी तक सर्दियों की छुट्टियां रहेंगी।


Discover more from The himachal Herald

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from The himachal Herald

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading