September 23, 2026

सांसद रामस्वरूप शर्मा का आकस्मिक निधन

Spread the love

नई दिल्ली।   मंडी संसदीय क्षेत्र से भाजपा सांसद राम स्वरूप शर्मा का निधन हो गया है। अभी तक आ रही खबरों के अनुसार, उनके खुदकुशी करने की आशंका भी जताई जा रही है। हालांकि, इस संबंध में अभी पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आ पाया है। इस बीच, इस खबर के बाद भारतीय जनता पार्टी ने आज होने वाली पार्ल्यामेंट्री पार्टी मीटिंग को रद्द कर दिया है।
बीजेपी नेता राम स्वरुप शर्मा का जन्म 10 जून 1958 को हुआ था। वह भारत के हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के जोगिंदर नगर से संबंध रखते थे। बीजेपी ने साल 2014 के लोकसभा चुनावों में उन्हें मंडी सीट से उतारा था जिसमें उनकी जीत हुई थी। उन्होंने कांग्रेस की प्रतिभा सिंह के खिलाफ 39,796 वोटों के मार्जिन से जीत हासिल की थी। इसके बाद 2019 के लोकसभा चुनावों में भी बीजेपी ने उन्हीं पर विश्वास किया था और जीत हासिल की थी। सांसद बनने से पहले वह मंडी जिला बीजेपी और बाद में हिमाचल प्रदेश राज्य भाजपा के आयोजन सचिव भी रहे थे थे। उन्होंने हिमाचल प्रदेश राज्य खाद्य और नागरिक आपूर्ति निगम के उपाध्यक्ष के रूप में भी कार्य किया है। वह आरएसएस के सक्रिय सदस्य थे।


Discover more from The himachal Herald

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from The himachal Herald

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading