September 21, 2026

राजा वीरभद्र को हिमाचल ने किया याद, पर भूल गई सुक्खू सरकार

Spread the love

द हिमाचल हेराल्ड,  शिमला
हिमाचल की जनता ने पूर्व मुख्यमंत्री स्व. वीरभद्र सिंह को उनकी दूसरी पुण्यतिथि पर याद किया। शनिवार को कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ताओं ने स्व. वीरभद्र सिंह को श्रद्धांजलि दी। हैरानी इस बात की है कि प्रदेश में 6 बार के मुख्यमंत्री एवं हिमाचल में कांग्रेस को जिंदा रखने वाले स्व. वीरभद्र सिंह की पुण्यतिथि पर सरकार की ओर से कोई भी कार्यक्रम नहीं रखा गया।

“हालांकि सरकार कांग्रेस की ही है, लेकिन उनकी याद में सुक्खू सरकार ने किसी भी स्तर पर कार्यक्रमों का आयोजन नहीं किया। जब 23 जून को उनका जन्मदिवस भी था तो उस दिन भी सुक्खू सरकार ने कोई भी कार्यक्रम आयोजित नहीं किया। नवंबर 2021 के हुए चार उप चुनावों में कांग्रेस ने स्व. वीरभद्र सिंह के नाम पर जनता से वोट हासिल किया और दिसंबर 2022 के विधानसभा चुनाव में भी उनके नाम से ही चुनावी तैदान में उतरी कांग्रेस को सत्ता हासिल हुई। उस चुनाव में कांग्रेस ने बड़े-बड़े विज्ञापनों के माध्यम से स्व. वीरभद्र सिंह के नाम जीत हासिल की। कांग्रेस ने विज्ञापनों में स्व. वीरभद्र की तस्वीर के साथ लिखा था कि मुझे याद रखना और ना भूले हैं, ना भूलेंगे। अब सत्ता प्राप्त करने के बाद स्व. वीरभद्र सिंह को सरकार भूल गई”

हिमाचल प्रदेश की राजनीति के कद्दावर नेता कहे जाने वाले स्वर्गीय वीरभद्र सिंह की पुण्यतिथि के मौके पर हिमाचल कांग्रेस प्रदेश कार्यालय में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में प्रदेश भर के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। पूर्व मुख्यमंत्री को श्रद्धांजलि देने के लिए विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया स्वास्थ्य मंत्री धनीराम शांडिल और हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह पहुंची।

रिज पर वीरभद्र की प्रतिमा के लिए सुक्खू से बात करेंगी प्रतिभा
पीसीसी चीफ, सांसद एवं स्वर्गीय वीरभद्र सिंह की धर्मपत्नी प्रतिभा सिंह ने कहा कि आज वीरभद्र से हमारे बीच में नहीं है उनकी पुण्यतिथि के मौके पर आज पूरा प्रदेश उन्हें याद कर रहा है हिमाचल प्रदेश के हर कोने में जाकर देखा जाए तो लोग उन्हें श्रद्धा के साथ याद करते हैं प्रतिभा सिंह ने कहा कि लोग चाहते थे कि वीरभद्र सिंह सदैव उनका नेतृत्व करें लेकिन ईश्वर को कुछ और ही मंजूर था। प्रतिभा सिंह ने कहा कि वीरभद्र सिंह की प्रतिमा रिज मैदान स्थापित करने के लिए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से बात चल रही है स्थान चयनित होने के बाद जल्द यह काम पूरा हो जाएगा।

आधुनिक हिमाचल के शिल्पकार थे वीरभद्र : पठानिया
हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि वीरभद्र सिंह आधुनिक हिमाचल के शिल्पकार रहे। पूरा प्रदेश उन्हें महान नेता, प्रशासक, इतिहासकार और कद्दावर डिप्लोमेट के तौर पर याद करता है. उन्होंने कहा कि वीरभद्र सिंह हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन ऐसा महसूस होता है कि वे हमारे आसपास हैं। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धनीराम शांडिल ने वीरभद्र सिंह की पुण्यतिथि पर उन्हें याद करते हुए कहा कि विपरीत परिस्थितियों में भी वीरभद्र सिंह ने सही रास्ता चुनना सिखाया। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रदेश उनके विकास कार्यों के लिए उन्हें याद करता है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं विधायक कुलदीप सिंह राठौर ने कहा कि जिस तरह डॉ. यशवंत सिंह परमार हिमाचल प्रदेश के निर्माता रहे, उसी तरह वीरभद्र सिंह आधुनिक हिमाचल के निर्माता हैं


Discover more from The himachal Herald

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from The himachal Herald

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading