द हिमाचल हेराल्ड, शिमला
प्रदेश भाजपा ने संतोषराज नेगी को दूसरी बार जनजातीय मोर्चा का प्रदेश महामंत्री बनाया है। जिला किन्नौर के स्पीलो गांव से संबंध रखने वाले संतोषराज नेगी ने उन्हें दूसरी बार इस तरह का दायित्व के लिए प्रदेश अध्यक्ष डा. राजीव बिंदल, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर समेत प्रदेश के शीर्ष नेताओं का आभार व्यक्त किया। संतोषराज नेगी ने कहा कि अगले साल होने वाले लोकसभा चुनावों के लिए भाजपा जनजातीय मोर्चा हर बूथ पर सक्रीय रूप से काम केरगा। उन्होंने कहा कि 2014 और 2019 के लोकसभा चुनावों में जिस तरह से भाजपा के चारों प्रत्याशियों की जीत हुई, उसी तरह से अगले साल भी चारों सीटों पर भाजपा की ही जीत सुनिश्चित करने के लिए जनजातीय मोर्चा दिन-रात मेहनत करेगा। उन्होंने कहा कि जिला किन्नौर, पांगी-भरमौर, लाहौल-स्पीति के साथ-साथ जिला सिरमौर के गिरीपार क्षेत्र लोकसभा चुनावों की तैयारी होगी।

Editor in Chief
The Himachal Herald
Official Address :
Sector-01 New Shimla
BCS Shimla-9
Himachal Pradesh
☎️ 0177-7969176
+91 9418032233
✉️thehimachalherald@gmail.com
Discover more from The himachal Herald
Subscribe to get the latest posts sent to your email.