November 15, 2026

पहाड़ों पर फिर हिमपात, मैदानों में बारिश

Spread the love

द हिमाचल हेराल्ड । शिमला

हिमाचल प्रदेश के पहाड़ों पर एक बार फिर हिमपात और मैदानों में बारिश हुई। राज्य में एक बार फिर मौसम के करवट बदलते ही कुफरी, मनाली, किन्नौर और लाहौल की ऊंची चोटियों पर मंगलवार को ताजा बर्फबारी हुई, जबकि राजधानी शिमला के रिज मैदान पर फाहे गिरे। पश्चिमी विक्षोभ के असर से प्रदेश के सभी जिलों में बारिश दर्ज की गई, वहीं पहाड़ों पर हिमपात ने जनजीवन को फिर से पटरी से उतार दिया है। कुफरी में बर्फबारी से शिमला-किन्नौर नेशनल हाईवे फिर से बंद हो गया है।मौसम को देखते हुए लाहौल-स्पीति जिला, मनाली-बंजार उपमंडल और कुल्लू के 13 स्कूलों में बुधवार को भी अवकाश घोषित किया गया है। बारिश-बर्फबारी के चलते मनाली में अभी भी हजारों सैलानी फंसे हुए हैं। शिमला, कुल्लू, लाहौल स्पीति और चंबा समेत अन्य जिलों में करीब 550 सड़कें अभी भी बंद हैं। उधर, मंडी में ऑफिस कानूनगो ने तीन फीट बर्फ में चलकर 30 पर्यटकों की जान बचाई है। उधर, चंबा में दो युवकों के शव मिले हैं। ट्रैकिंग पर निकले ये युवक माइनस डिग्री तापमान में 3 से 4 फीट बर्फबारी के बीच चार दिन से फंसे थे, लेकिन समय पर मदद न पहुंचने से उनकी ठंड से मौत हो गई।


Discover more from The himachal Herald

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from The himachal Herald

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading