August 5, 2026

स्वर्णिम हिमाचल रथ यात्रा को शिमला तैयार

Spread the love

द हिमाचल हेराल्ड, शिमला
अतिरिक्त उपायुक्त शिमला अपूर्व देवगन की अध्यक्षता में आज स्वर्णिम हिमाचल रथ यात्रा के आयोजन से संबंधित तैयारियों की समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया।
उन्होंने बताया कि जिला में 15 अप्रैल, 2021 को शहरी व ग्रामीण निकायों के लिए दो रथों को हरी झण्डी दिखाई जाएगी। उन्होंने बताया कि जिला शिमला में ग्रामीण व शहरी निकायों मंे कुल 52 कलस्टर बनाएं गए हैं, जिसमें दो रथ अलग-अलग दिशाओं में प्रस्थान करेंगे।
उन्होंने बताया कि जिन ग्रामीण व शहरी निकायों में यह रथ प्रस्थान करेंगे, वहां संबंधित पंचायतों व खण्ड प्रतिनिधियों, जिला परिषद सदस्यों, शहरी निकायों के जनप्रतिनिधियों, स्वयं सहायता समूहों, महिला मण्डलों व युवक मण्डलों द्वारा इनका स्वागत किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि इन स्थानों पर स्वच्छता अभियान, रंगोली, स्वर्णिम हिमाचल से संबंधित विभिन्न विभागों द्वारा प्रदर्शनियां व प्रदेश सरकार की विकासात्मक योजनाओं से संबंधित जन जागरण कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाएगा। उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारियों को आदेश दिए कि वे स्वर्णिम हिमाचल रथ यात्रा से संबंधित तैयारियां निर्धारित समयावधि में पूर्ण करें।
उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे कोरोना से बचाव व रोकथाम संबंधी नुक्कड़-नाटक की प्रस्तुति कर जनता को जागरूकता प्रदान करें। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को सड़कों के बेहतर रख-रखाव व पुराने सूचना पट्ट (साइनेज) की शीघ्र मुरम्मत करने को कहा। उन्होंने सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को पानी के टैंकों तथा पेयजल स्त्रोतों की सफाई के भी आदेश दिए। उन्होंने बताया कि संबंधित विभाग के अधिकारियों द्वारा इस अवधि में स्थान-स्थान पर पानी की शुद्धता की भी जांच की जाएगी। कृषि व बागवानी विभाग के अधिकारियों को प्रदेश सरकार द्वारा जनहित में चलाई जा रही विभिन्न विकासात्मक योजनाओं की जानकारी बैनर व पम्फलेट के माध्यम से वितरण करने के भी आदेश दिए।
उन्होंने जिला युवा एवं खेल सेवा अधिकारी तथा शिक्षा विभाग के अधिकारियों को कोविड-19 के अंतर्गत जारी हिदायतों की अनुपालना करते हुए खण्ड स्तर पर खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन करने के भी आदेश दिए।
उन्होंने कहा कि लोगों को सरकार की विकासात्मक योजनाओं की जानकारी देने के लिए इस दौरान विभिन्न विभागों की प्रदर्शनियां लगाई जाएगी।
उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि स्वर्णिम हिमाचल रथ यात्रा के दौरान वे कोविड-19 के अंतर्गत जारी विशेष मानक संचालन नियमों की अनुपालना करना सुनिश्चित करें।
बैठक में अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी (प्रोटोकाॅल) विनय धीमान,  उपमण्डलाधिकारी शिमला शहरी मंजीत शर्मा व विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।


Discover more from The himachal Herald

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from The himachal Herald

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading