August 5, 2026

एमसी चुनाव: वीरभद्र ने की कांग्रेस के पक्ष में वोट की अपील

Spread the love
द हिमाचल हेराल्ड, शिमला
पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने प्रदेश के चार नगर निगमों के चुनावों में लोगों से बढ़चढ़ कर भाग लेने और क्षेत्र के विकास के लिए कांग्रेस को मजबूत बनाने का आह्वान किया है।उन्होंने कहा है की कांग्रेस ने हमेशा ही बगैर किसी भेदभाव के प्रदेश का समान विकास किया है।
वीरभद्र सिंह ने सोलन,मंडी,पालमपुर व धर्मशाला नगर निगम के मतदाताओं से अपील की है कि सभी को लोकतंत्र के इस पर्व में बढ़चढ़ कर भाग ले।उन्होंने कहा है लोकतंत्र में जनमत का संवेधानिक महत्व होता है और इस महत्व को कम नही किया जाना चाहिए।
वीरभद्र सिंह ने कहा है कि पूर्व में कांग्रेस सरकार ने प्रदेश में जिस गति से विकास को बढ़ाया था,वह आज ठहर गया है।भाजपा की नीतियों व निर्णयों से आज देश व प्रदेश का हर वर्ग दुखी है।बढ़ती महंगाई व बेरोजगारी से आम लोगों के साथ साथ युवा वर्ग हताशा में है। वैश्विक महामारी कोरोना ने जहां एक ओर देश प्रदेश की अर्थव्यवस्था को अस्त व्यस्त करके रख दिया है वही दूसरी ओर सरकार किसी भी वर्ग को कोई भी राहत देने में पूरी तरह विफल सावित हुई है।
वीरभद्र सिंह ने चार नगर निगमों के मतदाताओं का आह्वान किया है कि वह सब कांग्रेस की मजबूती के लिए मतदान करें।उन्होंने कहा कि उनके मत से प्रदेश की राजनीति को नई दिशा और दशा मिलेगी।उन्होंने कांग्रेस के समर्थन के लिए लोगों का आभार प्रकट भी किया है।

Discover more from The himachal Herald

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from The himachal Herald

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading