July 5, 2025

धाैलाधार की गाेद में संगठन काे रिचार्ज करेंगे नड्डा-अनुराग, बनेगी डबल इंजन की रणनीति

Spread the love

-17 से 19 फरवरी तक धर्मशाला में अायाेजित हाेने वाली मीटिंग में बनेगी भाजपा की रणनीति

द हिमाचल  हेराल्ड। शिमला
धाैलाधार की गाेद यानी धर्मशाला में डबल इंजन की रणनीति तैयार की जाएगी। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा अाैर केंद्रीय िवत्त राज्य मंत्री अनुराग िसंह ठाकुर संगठन काे िरचार्ज करेंगे। धर्मशाला में  17  से 19 फरवरी तक चलने  वाली इन बैठकाें में अगले साल हाेने वाले िवधानसभा चुनाव समेत इस साल हाेने वाले चार नगर िनगमाें के चुनावाें की रूपरेखा तय की जाएगी। भाजपा प्रदेश महामंत्री त्रिलोक कपूर ने बताया कि भाजपा के प्रशिक्षकों का प्रशिक्षण वर्ग एवं प्रदेश कार्यसमिति की बैठक आगामी 17, 18 एवं 19 फरवरी को धर्मशाला में प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप की अध्यक्षता में होगी।
उन्होनें कहा कि 17 फरवरी, 2021 को प्रात: 9.30 बजे से सांय 5.00 बजे तक प्रदेश के प्रशिक्षकों का प्रशिक्षण वर्ग होगा। इसमें मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल, शांता कुमार, केन्द्रीय वित्त एवं कॉरपोरेट राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर, प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना, सह प्रभारी संजय टंडन कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करेंगे। त्रिलोक कपूर ने कहा कि 17 फरवरी, 2021 को सांय 6.00 बजे पार्टी के प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक होगी जोकि देर रात तक चलेगी। 18 फरवरी, 2021 को प्रदेश कार्यसमिति की बैठक प्रात: 10.00 बजे शुरू होगी जोकि 19 फरवरी, 2021 को दोपहर बाद तक चलेगी।