September 23, 2026

हिमाचल दिवस से शुरू होगी 50 साल की रथ यात्रा

Spread the love
धर्मशाला।
प्रदेश भाजपा कार्यकारी समिति की बैठक को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने पार्टी कार्यकर्ताओं को यह सुनिश्चित बनाने का आह्वान किया कि प्रत्येक हिमाचलवासी को प्रदेश की 50 वर्षों की शानदार विकास यात्रा से जुड़ने का अनुभव प्राप्त हो।
उन्होंने कहा कि राज्यत्व के 50 वर्षों की यात्रा को दर्शाने के लिए प्रदेश सरकार ने व्यापक स्तर पर कार्यक्रम आयोजित करने की रूपरेखा बनाई है। इस दौरान स्वर्णिम रथ यात्रा भी आयोजित की जाएगी। प्रदेश भर में विभिन्न हिस्सों से निकलने वाली इस यात्रा के  दौरान 50 वर्षों की विकासात्मक यात्रा का बखान किया जाएगा। इस गतिविधि को सरकार के स्तर पर जिसमें समाज के सभी वर्गों के लोगों को सहयोग देने के लिए आगे आना चाहिए ताकि प्रदेश की 50 वर्षों की उपलब्धियों को प्रदर्शित किया जा सके। जय राम ठाकुर ने कहा कि रथ यात्रा हिमाचल दिवस के अवसर पर 15 अप्रैल से आरम्भ होगी।

Discover more from The himachal Herald

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from The himachal Herald

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading