September 22, 2026

मुख्यमंत्री ने स्वर्ण पदक जीतने पर नीरज चोपड़ा को बधाई द

Spread the love
द हिमाचल हेराल्ड, शिमला 
मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने टोक्यो ओलंपिक-2020 में जेवलिन थ्रो स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने पर नीरज चोपड़ा को बधाई दी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि नीरज चोपड़ा ने ओलंपिक में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर पूरे देश को गौरवान्वित किया है। उन्होंने कहा कि ओलंपिक की व्यक्तिगत स्पर्धा में भारत को 13 वर्षांे के बाद दूसरा गोल्ड मिला है, जो पूरे देश के लिए गर्व की बात है। समस्त देशवासियों के लिए आज का दिन बहुत एतिहासिक है क्यांेकि भारत का ओलंपिक एथलेटिक्स में यह पहला मेडल है। जय राम ठाकुर ने कहा कि नीरज चोपड़ा की यह उपलब्धि युवाओं को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरणा प्रदान करेगी।

Discover more from The himachal Herald

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from The himachal Herald

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading