November 7, 2026

आईपीएस अरविंद दिग्विजय नेगी डीम्ड सस्पेंड

Spread the love

द हिमाचल हेरल्ड, शिमला

आतंकी संगठन लश्कर-ए-ताइबा के ओवर ग्राउंड वर्कर (ओजीडब्ल्यू) को गोपनीय दस्तावेज सौंपने के आरोप में गिरफ्तार हिमाचल काडर के आईपीएस अफसर अरविंद दिग्विजय नेगी का डीम्ड निलंबन हो गया है। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने इसकी सूचना प्रदेश सरकार को दे दी है। एनआईए ने प्रदेश सरकार को जानकारी दी कि नेगी को बीते शुक्रवार शाम 5:40 बजे गिरफ्तार किया था। रविवार को नेगी को गिरफ्तारी किए 48 घंटे हो गए। इससे नेगी का डीम्ड सस्पेंशन हो गया। हालांकि, राज्य गृह विभाग रविवार को अवकाश के चलते सोमवार को इसके आधिकारिक लिखित आदेश जारी करेगा।

गौरतलब है कि एनआईए ने पिछले साल 6 नवंबर 2021 को नेगी के खिलाफ एक मामला दर्ज किया था। इस बीच नेगी को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से वापस हिमाचल प्रदेश भेज दिया था। इस दौरान नेगी को एसडीआरएफ जुन्गा में कमांडेंट लगाया था। सोमवार को इस पद पर किसी दूसरे अफसर की तैनाती की जा सकती है।

Discover more from The himachal Herald

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from The himachal Herald

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading