(धर्मशाला) अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में 26 और 27 फरवरी को भारत-श्रीलंका टीम के मध्य होने वाले टी-20 मैच के सस्ते टिकट करीब 12 घंटे में ही बिक गए। रात 12 बजे तक 750 रुपये के टिकट वाला ईस्ट स्टैंड बुक हो चुका था। दोपहर करीब 10 बजे तक दूसरे स्टैंड को भी बिक्री के लिए बंद कर दिया गया। भारत-श्रीलंका के बीच दोनों टी-20 मैचों के लिए एचपीसीए प्रबंधन ने दो स्टैंड सस्ते टिकटों को बिक्री के लिए खोले थे।
जानकारी के अनुसार पेटीएम पर शनिवार शाम करीब छह बजे भारत-श्रीलंका टी-20 मैचों के लिए टिकटों की बिक्री शुरू हुई। रात करीब 12 बजे तक 750 रुपये की सस्ते टिकटों का ईस्ट स्टैंड बुक हो गया। सस्ते टिकटों की बिक्री के लिए रखे गए वेस्ट स्टैंड पर बिक्री होती रही। सुबह करीब 10 बजे तक इस स्टैंड पर भी टिकटों की बिक्री बंद हो गई। दूसरी ओर, 1000 रुपये से अधिक मूल्य के टिकट अभी भी पेटीएम पर ऑनलाइन बिक रहे हैं।
1000 रुपये से अधिक के टिकट अभी भी उपलब्ध
पेटीएम पर अभी भी 1000 रुपये से अधिक मूल्य के टिकट ऑनलाइन बिक्री के लिए उपलब्ध हैं। पेटीएम पर 1000, 1500, 2500 और 7500 रुपये के टिकटों की बिक्री अभी भी चल रही है, जबकि 750 रुपये के सस्ते टिकटों की बिक्री बंद हो चुकी है।
भारत-श्रीलंका के मध्य होने वाले टी-20 मैचों के टिकट पेटीएम पर ऑनलाइन बिक रहे हैं। 50 फीसदी ऑक्यूपेंसी के तहत टिकटों की बिक्री की जा रही है। इस बार टिकटें पहले के मुकाबले कम हैं।

Editor in Chief
The Himachal Herald
Official Address :
Sector-01 New Shimla
BCS Shimla-9
Himachal Pradesh
☎️ 0177-7969176
+91 9418032233
✉️thehimachalherald@gmail.com
Discover more from The himachal Herald
Subscribe to get the latest posts sent to your email.