August 18, 2025

यूक्रेन में फँसे हिमाचल के कई छात्र

Spread the love

(शिमला) हिमाचल के मंडी जिला के धर्मपुर के नारायण सिंह और अविनेष ठाकुर यूक्रेन में फंस गए हैं। दोनों MBBS अंतिम समैस्टर के छात्र हैं। अविनेष ठाकुर की आज भारत वापसी के लिए टिकट भी बुक थी, लेकिन आज सुबह रूस ने यूक्रेन पर हमला कर दिया है और एयरपोर्ट बंद हो गए हैं। इससे अविनेष व उनके परिजन डर गए हैं।
अविनेष के पिता बलदेव ठाकुर ने बताया कि फ्लाइट रद्द होने के बाद बेटा भी घबरा गया है। उन्होंने भारत सरकार और हिमाचल सरकार से अपने बेटे को जल्द सुरक्षित घर वापस लाने का आग्रह किया है। वहीं धर्मपुर के हरनायल निवासी इंद्र सिंह ने बताया कि उनका बेटा नारायण सिंह भी यूक्रेन में MBBS की पढ़ाई कर रहा है।