July 2, 2025

जेपी नड्‌डा के रोड शो से भाजपा ने भरी चुनावी हुंकार

Spread the love

शिमला।  भाजपा ने राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्‌डा के स्वागत के बहाने चुनावी शंखनाद कर दिया है। शिमला में रोड शो के उपरांत जेपी नड्‌डा ने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर शरीफ आदमी हैं। वह बोलने में कम तथा काम करने में ज्यादा विश्वास करते हैं। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, मणिपुर और गोवा में हमारी सरकार है। अब हिमाचल और गुजरात की बारी है।
नड्‌डा ने कहा कि मोदी सरकार की नीति और कार्यक्रम की बदौलत देश के चार राज्यों में भाजपा दोबारा से सरकार बनाने में कामयाप रही है। उन्होंने कहा कि मोदी ने गरीबों व आखिरी पायदान पर खड़े व्यक्ति के बारे में सोचा और उनका उत्थान कर मुख्यधारा में शामिल किया। उन्होंने कहा इस बार बहुत कुछ प्रथम बार हुआ है। उत्तर प्रदेश में पहली बार कोई सरकार 38 साल बाद रिपिट हुई है। यूपी में पहली बार कोई मुख्यमंत्री पांच साल पूरा करने के बाद दोबारा शपथ लिया है। उत्तर प्रदेश की धरती में पहली बार भाजपा ने 23 जिलों में क्लीन स्वीप किया है।

नड्‌डा ने कहा कि 70 साल तक देश में राज करने वाली कांग्रेस 399 सीटों पर चुनाव लड़ने के बाद 387 सीटों पर जमानत जब्त करवाती है। उन्होंने आम आदमी पार्टी की और इशारा करते हुए कहा कि आजकल एक नई आम आदमी पार्टी आई है, जो अपना आपा खो बैठी है। इनकी भी 99 फीसदी सीटों पर जमानत जब्त हुई है।