August 19, 2025

चार राज्यों में चौका, अब लगेगा छक्का : अनुराग

Spread the love

शिमला। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि साढ़े चार वर्षों में जयराम सरकार ने जो काम किए हैं, उन्हें जनता के बीच ले जाना है। चार राज्यों में चौका लगा, अब छक्का लगेगा। रात 11:40 बजे उन्होंने नड्डा से फोन पर बात की। उन्होंने समय दिया। आप आदमी पार्टी के अध्यक्ष समेत कई नेता भाजपा में आए। उन्होंने कहा कि रात के 12 बजे भी वे दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी के लोगों से मिल सकते हैं।