April 20, 2025

मैं 6 दफा, जयराम 1 दफा का मुख्यमंत्री

Spread the love

शिमला : 26 फ़रबरी को हिमाचल विधानसभा में हुए हंगामे के बात से सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच गतिरोध जारी है। सत्र के पांचवे दिन पांच निलंबित सदस्यों सहित समूचा विपक्ष सदन में नही गया और सदन के बाहर मौन बैठा रहा। अभी तक सदन से गैरहाजिर रहने वाले पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह भी कांग्रेस पार्टी के धरने में पहुंचे। करीब एक घंटे तक विपक्ष के साथ मौन बैठने के बाद गेट के बाहर से ही वीरभद्र सिंह वापिस अपने निवास स्थान हॉलीलॉज लौट गए मीडिया से बातचीत करते हुए वीरभद्र सिंह ने कहा कि वह 6 बार प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे है। यदि वह मुख्यमंत्री होते तो एक घंटे में मामले को।सुलझा देते। मुख्यमंत्री जय राम सरकार चाहे तो 5 मिनट में मसले को हल कर सकती है लेकिन सरकार की इच्छाशक्ति ही नही है।