August 15, 2025

इसी माह पूरा हो रहा जेपी नड्डा और सुरेश कश्यप का कार्यकाल

Spread the love

द हिमाचल हेराल्ड, शिमला

भाजपा राष्ट्रीय और प्रदेश अध्यक्ष दोनों का कार्यकाल इस महीने खत्म हो रहा है। 23 जनवरी को भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का और 22 जनवरी को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप का कार्यकाल पूरा हो रहा है।
गौरतलब है कि बीजेपी ने 2020 में डॉ राजीव बिंदल को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के पद से हटाकर सांसद सुरेश कश्यप को पार्टी का नया अध्यक्ष नियुक्त किया। हालांकि उनकी नियुक्ति जुलाई में हुई थी, लेकिन बिंदल की नियुक्ति 18 जनवरी को की गई थी। इसीलिए उसे ध्यान में रखते हुए सुरेश कश्यप के कार्यकाल को जनवरी तक है।