September 23, 2026

हिमाचल के लिए राहुल गांधी ने बदला रूट

Spread the love

•हिमाचल पहुंची राहुल की भारत जोड़ो यात्रा


द हिमाचल हेराल्ड, कांगड़ा

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा आज हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में पहुंची। यात्रा के हिमाचल पहुंचने पर सीएम सुखविंदर सिंह ने स्वागत किया। इस दौरान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह, हिमाचल कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला, उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री मंत्री धनीराम शांडिल, मंत्री विक्रमादित्य सहित अन्य मंत्री शामिल रहे। वहीं, यात्रा शुरू करने से पहले राहुल गांधी ने स्वागत के दौरान दी गई हिमाचल शाल को गले में पहनकर यात्रा को शुरू किया।
राहुल गांधी ने इस दौरान कहा कि हिमाचल के लिए पूरा रूट बदल दिया। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि प्रतिभा सिंह ने नहीं इसके लिए नहीं कहा था। राहुल गांधी ने कहा कि हिमाचल को ज्यादा समय मिलना चाहिए था, लेकिन कार्यक्रम पहले से तय था। वहीं, उन्होंने भाजपा और कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा और आरएसएस देश में हिंसा और डर फैला रही है। हमें अपनी बात को नहीं बोलने दिया जाता। इसलिए इस यात्रा के माध्यम से लोगों की तकलीफों को समझा जा रहा है। राहुल गांधी ने कहा कि 2-3 लोगों के लिए सरकार चलाई जा रही है।


Discover more from The himachal Herald

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from The himachal Herald

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading