May 16, 2025

सत्ता संभालने के बाद पहली बार सीएम सुक्खू अपने गृह क्षेत्र में देंगे दस्तक

Spread the love

द हिमाचलहेराल्ड, शिमला

 मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू राज्य की बागडोर संभालने के बाद 5 फरवरी को पहली बार अपने गृह विधानसभा क्षेत्र नादौन आ रहे हैं। सुबह 10 बजे वह जोलसप्पड़ पहुंचेंगे। 12 बजे जलाड़ी में काके दा ढाबा के सामने स्थित मैदान में जनसमूह को संबोधित करेंगे।सुखविंदर सिंह सुक्खू 2003 से 2022 के विधानसभा चुनाव तक नादौन क्षेत्र की जनता के दिए आशीर्वाद, जनसमर्थन व स्नेह से ही इस मुकाम पर पहुंचे हैं, इसलिए जनसभा को संबोधित करने के दौरान नादौन विधानसभा क्षेत्र की जनता का तहेदिल से आभार जताएंगे। बताया गया कि जनसभा स्थल पर मौजूद सभी लोगों के लिए दोपहर के भोजन की व्यवस्था भी रहेगी।