–विधानसभा सचिवालय ने जारी किया बजट सत्र का शेड्यूल
द हिमाचल हेराल्ड, शिमला
मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू 17 मार्च को बजट पेश करेंगे। मुख्यमंत्री सुक्खू का यह पहला बजट होगा। विधानसभा सचिवालय प्रशासन ने मंगलवार को बजट सत्र का शेड्यूल जारी कर दिया है। इससे पहले हिमाचल के गवर्नर शिव प्रताप शुक्ल ने सुक्खू सरकार को बजट सत्र बुलाने की मंजूरी दे दी है।
हिमाचल विधानसभा का बजट सत्र 14 मार्च से 6 अप्रैल तक चलेगा। इसमें कुल 18 सीटिंग होगी। बजट सत्र की शुरुआत 14 मार्च को सुबह 11 बजे विधानसभा के दो पूर्व सदस्यों के शोकोद्गार से होगी। इसके बाद वित्त वर्ष 2022-23 के सप्लीमेंटरी बजट पास होगा।
15 मार्च को शासकीय और विधायी (लैजिस्लेटिव) कार्यों पर चर्चा होगी। 16 मार्च को नॉन मेंबर-डे होगा। 17 मार्च को 2023-24 के बजट अनुमानों को सदन में पेश किया जाएगा। 18 और 19 मार्च को दो दिन के अवकाश के बाद फिर 20 मार्च को शासकीय व विधायी कार्य और 2023-24 के बजट अनुमानों पर चर्चा होगी।
बजट पर 23 मार्च तक चलेगी। 27 और 28 मार्च को 2023-24 की मांगों पर चर्चा होगा। 29 मार्च को बजट पारित होगा। 30 मार्च को अवकाश के कारण 31 मार्च और 1 अप्रैल को शासकीय और विधायी कार्य होंगे। 2 अप्रैल को अवकाश होगा। इसके बाद 6 अप्रैल तक विधायी और शासकीय कार्य चलेंगे।

Editor in Chief
The Himachal Herald
Official Address :
Sector-01 New Shimla
BCS Shimla-9
Himachal Pradesh
☎️ 0177-7969176
+91 9418032233
✉️thehimachalherald@gmail.com
Discover more from The himachal Herald
Subscribe to get the latest posts sent to your email.