द हिमाचल हेराल्ड, शिमला
पुरानी पेंशन की बहाली के लिए 19 वर्षों के संघर्ष के बाद अब राज्य के एनपीएस कर्मचारियों के चेहरे पर हर्ष और मुस्कान देखने को मिल रहा है। यानी प्रदेश की सुक्खू सरकार द्वारा ओपीएस लागू करने के बाद अब एनपीएस कर्मचारी 28 मई को धर्मशाला में जश्न-ए-ओपीएस मनाने जा रहे हैं। इस दिन धर्मशाला में सरकार का सत्कार होगा। एनपीएस कर्मचारी मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू समते पूरी कैबिनेट का आभार व्यक्त करेंगे। पुरानी पेंशन बहाल होने पर अब न्यू पेंशन स्कीम कर्मचारी महासंघ धर्मशाला के पुलिस मैदान में 28 मई को पेंशन आभार समारोह करने जा रहा है। इसमें एक लाख कर्मचारी भाग लेंगे। इस दिन मुख्यमंत्री व मंत्रिमंडल के सभी मंत्रियों को सम्मानित किया जाएगा। इसके लिए सभी जिलों के एनपीएस कर्मचारी सरकार के हरेक मंत्रियों को धर्मशाला आने का निमंत्रण दे रहे हैं। इसी क्रम में एनपीएस कर्मचारी महासंघ जिला किन्नौर का एक प्रतिनिधि मंडल ने राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी को आभारा समारोह में विराजमान होने के लिए निमंत्रण दिया। एनपीएस कर्मचारी महासंघ किन्नौर के अध्यक्ष वीरेंद्र जिंटू, महासचिव मोती नेगी, उपाध्यक्ष मुकेश चंद्र नेगी, राज्य अध्यक्ष प्रदीप ठाकुर, राज्य उपाध्यक्ष बलदेव बिष्ट और राज्य महासचिव भरत शर्मा ने जगत सिंह नेगी को धर्मशाला पधारने का आग्रह किया। बताया गया कि आभार समारोह में प्रदेश भर से करीब एक लाख कर्मचारी भाग लेंगे। गौरतलब है कि बीते दिनों एनपीएस कर्मचारी महासंघ के पदाधिकारी शिमला में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी से भी मिले थे। वादा पूरा होने के बाद एनपीएस कर्मचारी अब पूरे मंत्रिमंडल के साथ धर्मशाला के पुलिस ग्राउंड में जश्न मनाएंगे। जश्र मनाने की तैयारी में हैं।

Editor in Chief
The Himachal Herald
Official Address :
Sector-01 New Shimla
BCS Shimla-9
Himachal Pradesh
☎️ 0177-7969176
+91 9418032233
✉️thehimachalherald@gmail.com
Discover more from The himachal Herald
Subscribe to get the latest posts sent to your email.