August 18, 2025

एमसी चुनाव के लिए कांग्रेस सेवादल भी मैदान में

Spread the love

द हिमाचल हेराल्ड, शिमला

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस सेवादल के प्रदेशाध्यक्ष अनुराग शर्मा के आदेशानुसार  पालमपुर नगर निगम चुनाव के लिए जिम्मेवारिया सौंप दी है. लगाए गए प्रभारी पुरषोत्तम प्रकाश व हरबंश लाल धीमान, सह-प्रभारी त्रिलोक चंद व ब्लॉक अध्यक्ष पालमपुर अशोक चौधरी की संस्तुति पर कांग्रेस सेवादल द्वारा पालमपुर नगर निगम चुनाव के लिए प्रत्येक वार्ड में सभी संगठनों की तरह कांग्रेस सेवादल ने भी अपने पदाधिकारी व स्वयंसेवक चुनाव प्रचार के लिए उतारे हैं। सभी पदाधिकारी व स्वयंसेवक अपने-अपने वार्ड में जाकर पार्टी प्रत्याशी के प्रति चुनाव प्रचार करेंगे तथा कांग्रेस पाटी के उम्मीदवारों को भारी विजय दिलाएंगे तथा पार्टी हाईकमान, प्रदेशाध्यक्ष अनुराग शर्मा, प्रभारी पुरषोत्तम प्रकाश व हरबंश लाल धीमान, सह-प्रभारी त्रिलोक चंद व ब्लॉक अध्यक्ष पालमपुर अशोक चौधरी की ओर से जो भी कार्य दिया जाएगा उसे बखूबी निभाएंगे। इसके अलावा पालमपुर नगर निगम के प्रत्येक वार्ड के चुनाव प्रचार की देखरेख प्रभारी पुरषोत्तम प्रकाश व हरबंश लाल धीमान, सह-प्रभारी त्रिलोक चंद व ब्लॉक अध्यक्ष पालमपुर अशोक चौधरी करेंगे।