April 20, 2025

मिशन-2022 की पटरी पर दाैड़ने लगा कांग्रेस और भाजपा का सियासी रथ

Spread the love

बीजेपी प्रदेश प्रभारी ने हिमाचल में संभाला माेर्चा, कांग्रेस के शुकला अभी ऑनलाइन

विधानसभा से पहले इस साल हाेने हैं चार नगर निगमाें के चुनाव
आरपी नेगी। शिमला
मिशन-2022 की पटरी पर अब कांग्रेस और भाजपा का सियासी रथ दाैड़ने लगा है। हालांकि अगले साल हाेने वाले विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश के चार नगर निगम के चुनाव हाेने हैं, लेकिन उससे पहले दाेनाें राजनीतिक दलाें ने सियासत काे और तेज करने में काेई कसर नहीं छाेड़ी। दरअसल सत्तादारी पार्टी यानी भाजपा अभी तक कांग्रेस से कहीं आगे नकल पड़ी है। बीजेपी के प्रदेश प्रभारी अविनाश खन्ना हिमाचल में ही डटे हैं, जबकि कांग्रेस प्रभारी राजीव शुकला ऑनलाइन तरीके से क्लास ले रहे हैं। भाजपा 17 से 19 फरवरी तक धर्मशाला में भविष्य की रणनीति बनाएगी ताे कांग्रेस ने चार नगर निगमाें में हाेने वाले चुनावाें पर कब्जा करने के लिए नेताओ काे अब्जर्वर्ज की डयूटी साैंप दी। जिन पर चुनाव प्रबंधन की सारी जिम्मेदारी होगी। आब्जर्वर की कमेटी चुनावों को लेकर रणनीति तैयार करेगी और किस प्रत्याशी को पार्षद के रूप में चुनाव लड़वाना है उसको लेकर भी नाम सुझाएगी। साथ ही ऑब्ज़र्वर को चुनाव कमेटी की गठन करने के लिए भी अधिकृत किया गया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर और नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री चारों कमेटियों से को-ऑर्डिनेशन में रहेंगे, जबकि कांग्रेस महासचिव रजनीश किमटा सुचारू समन्वय के लिए सहयोग करेंगे।

काैल-बाली और सुक्खू काे बड़ी जिम्मेवारी
चार नगर निगमो के हाेने वाले चुनावाें के लिए पूर्व मंत्री काैल सिंह ठाकुर, जीएस बाली और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू काे भी बड़ी जिमेवारी साैंप दी है। नगर निगम धर्मशाला के लिए सुक्खू, पूर्व विधायक कुलदीप कुमार, पूर्व सांसद चंद्र कुमार और पूर्व सीपीएस राजेश धर्मानी पर्यवेक्षक हाेंगे। इसी तरह से पालमपुर में पूर्व मंत्री काैल सिंह ठाकुर, विधायक रामलाल ठाकुर, दंद्र दत्त लखनपाल और जगत सिंह नेगी शामिल हैं। साेलन में विधायक राजेंद्र राणा, हर्षवर्धन चाैहान, माेहन लाल ब्राक्टा और केवल सिंह पठानिया काे जिमेवारी साैंप दी है। वहीं नगर निगम मंडी के लिए पूर्व मंत्री जीएस बाली, विधायक विक्रमादित्य सिंह, सुरेंदर सिंह ठाकुर और विनोद सुल्तानपुरी काे पर्यवेक्षक की डयूटी साैंप दी।